Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुंगरा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने किया फ्लैग मार्च।

मुंगरा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने किया फ्लैग मार्च।

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर पैरा मिलिट्री को साथ लेकर मुंगरा बादशाहपुर नगर में फ्लैग मार्च किया गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज, नई बाजार, कटरा, गुडहाई, अंजही आदि मुहल्लो समेत संवेदनशील मतदान केंद्र आदि स्थानों में फ्लैग मार्च के साथ ही पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। इस सम्बंध में मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया गया। इस दौरान पैरा मिलिट्री के आईआरबी मणिपुर फोर्स के अधिकारी, उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे, कांस्टेबल पंकज मिश्रा, अजय राव, राकेश कुमार यादव, दिनेश सरोज के साथ पैरा मिलिट्री के जवान मौजूद रहे।