Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीयूईटी-यूजी में जान्हवी सिंह का शानदार प्रदर्शन, इतिहास और भूगोल में 100...

सीयूईटी-यूजी में जान्हवी सिंह का शानदार प्रदर्शन, इतिहास और भूगोल में 100 परसेंटाइल

खुटहन। जान्हवी सिंह सीयूईटी यूजी 2026 परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के घोषित परिणाम में शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा जान्हवी सिंह ने इतिहास एवं भूगोल विषय में 100 परसेंटाइल तथा राजनीति विज्ञान में 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।

जमुनियां गांव निवासी जान्हवी सिंह ठा. सूर्यभान सिंह एवं सावित्री सिंह की पौत्री तथा आशीष सिंह और रेखा सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

जान्हवी सिंह सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को देती हैं। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।

जान्हवी ने बताया कि वह देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।