― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरझाड़ियों में फेका मिला नवजात शिशु

झाड़ियों में फेका मिला नवजात शिशु

  • सफाई कर्मी ने दूध पिलाने के बाद पहुंचाया अस्पताल

जौनपुर धारा ,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी गांव के झाड़ियां में अज्ञात नवजात शिशु रोते हुए मिला, जिसे गांव सफाई कर्मी ने उठाकर साफ सफाई करने के बाद दूध पिलाया और सीधा अस्पताल लेकर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार परसनी गांव की झाड़ियों में किसी नवजात शिशु के रोने के आवाज आ रही थी, इस दौरान वहीं से सफाई कर्मी रामसमुझ यादव जा रहे थे, उन्होंने बच्ची की आवाज रोते सुना तो वह झाड़ियों में तलाश की, जहाँ नवजात बच्ची गंदे कपड़े में लिपटी हुई थी और रो रही थी। रामसमुझ ने तत्काल बच्ची को निकालकर उसके ऊपर लगे कचरे को साफ किया। उसे साफ सुथरे गमछे में लपेटा और बच्ची की आंख में चोट लगी देख उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंच गया। बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बता दें कि इस नवजात बच्ची की पहचान नहीं हो सकी। लोगों का आशंका है कि किसी नाजायज हालत में बच्ची को जन्म देने के बाद लोकलाज बस निर्दयी मां ने बच्ची को झाड़ियां में फेंक दिया। इस बच्ची को किसी जानवर ने नहीं छुआ था। वहीं राम समुझ यादव के इस मानवता की मिसाल पेश करने के लिए लोगों ने उनकी सराहना की।

Share Now...