जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को पूर्वांचल के आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकिया में चैत्र नवरात्र के मद्देनजर पंडा समाज के महंत विवेकानंद पंडा के अध्यक्षता में बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा इस चैत्र नवरात्र में सबसे अपार भीड़ होती है। दर्शनार्थी चौकिया धाम दर्शन करने के बाद विंध्याचल जाते हैं। इस अपार भीड़ को देखते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद ली जाएगी और हर सम्भव प्रयास किया जायेगा कि दर्शनाथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही मंदिर के अध्यक्ष विकास पंडा ने कहा कि मंदिर में वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। जहां-जहां सीसी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां सीसी टीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे। जहाँ नगर पालिका द्वारा चूने का छिड़काव और सफाई 9 दिन दोनों टाइम होनी है। पंडा समाज के लोगों ने मंदिर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक मंदिर को घुलकर चारों तरफ सफाई करने के पश्चात घन्ट घड़ियाल से माँ की आरती हुई। इस मौके पर पंडा समाज के उपाध्यक्ष विजय पंडा, चंद्रदेव पंडा, अरुण पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, मोनी पंडा जय नारायण पंडा, सौरभ पंडा, रवि पंडा, विशाल पंडा, रंजीत पंडा, सोनू पंडा, सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
पंडा समाज ने किया मंदिर की साफ-सफाई

Previous article

