Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररानी दुर्गावती का बलिदान साहस और स्वाभिमान की मिसाल : राकेश मौर्य

रानी दुर्गावती का बलिदान साहस और स्वाभिमान की मिसाल : राकेश मौर्य

जौनपुर। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके शौर्य, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती बलिदान दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं और महिलाओं को रानी दुर्गावती के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उनके त्याग और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, जिला सचिव अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर, दिलीप प्रजापति और अशोक यादव नायक समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्श समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने रानी दुर्गावती के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।