Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम...

राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। राम मंदिर चोरी प्रकरण और चंदा-दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर से जुड़े धन एवं संपत्तियों में कथित अनियमितताओं की खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राम मंदिर चोरी प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर कथित चोरी, दान राशि, आभूषणों और ट्रस्ट से जुड़े अन्य मामलों की गहन जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था का प्रतीक है और इससे जुड़े किसी भी विवाद की पारदर्शी जांच आवश्यक है।

धरना-प्रदर्शन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, राकेश सिंह डब्बू, डॉ. राकेश मिश्र मंगला गुरु, अनिल दुबे आजाद और लाल प्रकाश पाल समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।