Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में आवारा कुत्तों का कहर, 27 भेड़ों की ली जान

बदायूं में आवारा कुत्तों का कहर, 27 भेड़ों की ली जान

बदायूं : बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बे में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर 27 भेड़ों को मार डाला और करीब 22 भेड़ों को घायल कर दिया. वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने के बाद वन विभाग के रेंजर अमित कुमार सोलंकी ने बताया कि कस्बा अलापुर के वार्ड संख्या नौ के निवासी सत्यवीर सिंह पाल ने अपने घर के निकट बने बाड़े में 100 से अधिक भेड़ें पाल रखी हैं.

सोलंकी ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला बोल दिया. उन्‍होंने बताया कि इस हमले में 27 भेड़े मारी गईं और 22 भेड़ें घायल हो गयीं. रेंजर ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल भेड़ों का उपचार कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और उनके द्वारा मुआवजे की संस्तुति की जाएगी.