Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeउत्तर प्रदेशबदलने वाला है यूपी का मौसम...

बदलने वाला है यूपी का मौसम…

लखनऊ:अगले सप्ताह से लोगों को कोहरा देखने के लिए मिलेगा. अगले सप्ताह से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरा छाने का पूर्वानुमान है, हालांकि यह हल्का कोहरा होगा जो अब अपने आगोश में जिलों को लेने लग जाएगा. यही नहीं दीवाली से पहले ही इस साल लोगों को कोहरा नजर आने लग जाएगा. यह पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र का है, क्योंकि अगले सप्ताह से तापमान गिरने का पूर्वानुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी और कोहरा दिखने लग जाएगा. हालांकि यह कोहरा रात में 12:00 बजे के बाद और सुबह 7:00 तक देखा जा सकता है. इसके बाद मौसम हल्का साफ होगा यानी हल्की धूप रहेगी. यह नहीं तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी होगी.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब अक्टूबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है. फिलहाल अक्टूबर तक इसी तरह तापमान स्थिर रहेगा और ठंड भी सुबह, रात और शाम की बनी रहेगी जबकि दोपहर में तेज धूप जिस तरह से अभी निकल रही है वैसे ही रहेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.