Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशफाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनभद्र। डाला नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से हाफीज नसीम खान के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा ही संकल्प के साथ अपना योगदान दिया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। शिविर में साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के इंचार्ज विनय जायसवाल और उनकी टीम शामिल रही जिसके विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक हाफीज नसीम खान ने इस कार्य में शामिल सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम और संगठन के सदस्यों का गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दिल से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करने की बात कही। इस मौके पर नौशाद अहमद, आकिब मिर्जा, नेयाज अहमद, बृजेश पटेल, संजय कुमार गुप्ता, तौफीक शाह, इस्लाम खान, अमीनवाज शाह, दिलकुम अंसारी, राकेश जयसवाल, आनंद आदि लोग उपस्थित रहें।