Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या...

पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

  • प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने का आरोप

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पुलिस चौकी से मात्र 500मीटर की दूरी पर स्थित कूड़ा घर की दीवार से एक युवक का शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी 21वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व.श्यामबली के रूप में हुई। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और इटौरा-कमहरिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि योगेश की हत्या की गई है। हत्या से पहले उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया गया है। पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मेंहनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।