सोनभद्र। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा डाला नगर के सक्रिय समाजसेवी नागेंद्र पासवान को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुने जाने पर डाला नगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मंगलवार को नागेंद्र पासवान के प्रथम नगर आगमन पर उनके स्वागत में भव्य आयोजन किया गया। करीब दोपहर 2:30बजे जैसे ही वे चोपन मार्ग होते हुए डाला नगर पंचायत प्रवेश द्वार पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए नागेंद्र पासवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि डाला की जनता और समाजवादी विचारधारा की जीत है। वे अपनी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
नागेंद्र पासवान को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी,डाला में हुआ भव्य स्वागत


