Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशदुद्धी में पहली बार तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

दुद्धी में पहली बार तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली का भी हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,सोनभद्र। दुद्धी में पहली बार आयोजित होने वाली तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को प्लास्टिक मुक्त जन जागरूकता रैली के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 2 जून से 4 जून तक रामलीला खेल मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और हरदोई की टीमें हिस्सा लेंगी। रैली की शुरुआत प्रात:9 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, खंड विकास अधिकारी विशाल चौरसिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉ.लवकुश प्रजापति और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ऋतिका श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट्स क्लब दुद्धी द्वारा किया गया है, जिसके अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, सचिव संदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा तथा संरक्षक शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट हैं। आयोजन समिति और स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने रैली के माध्यम से दुद्धी को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नगर पंचायत दुद्धी और विकासखंड दुद्धी के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों ने नगर की गलियों, सड़कों और नालियों की सफाई कर प्लास्टिक कचरा हटाया। स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर ने व्यापारियों और रहवासियों से अपील की कि वे सड़कों और नालियों में कचरा न डालें और दुद्धी को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, बनवासी सेवा आश्रम के चित्रांगन दुबे, प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, मुजीब खान,पड्डू खान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें, तथा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और भदोही की महिला हॉकी टीमों के साथ महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।