जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़ौर में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की और सास बहू को मारा पीटा, सामानों की भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मिन्कला गौतम घर के पास कामकाज निपटा रही थी। इसी दौरान 2 लोग पहुंचे और सीधे मिन्कला के घर में घुस गए। मिन्कला की बहू कविता घर में मौजूद थी। आरोप है कि दोनों लोगों ने उससे दुर्व्यवहार किया। बहू के बचाव के लिए मिन्कला दौड़ी जिस पर दोनों लोगों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। किसी तरह सास बहू ने बचाव किया और पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, की छेड़खानी व तोड़फोड़



