Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्लीनिक का शटर तोड़कर चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार चोर

क्लीनिक का शटर तोड़कर चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार चोर

जौनपुर।
केराकत क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने एक निजी क्लीनिक का शटर तोड़कर सामान और नकदी चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, सरायवीरू ग्राम निवासी शशि सौरभ तिवारी अकबरपुर-सेनापुर मार्ग स्थित पूरनपुर गांव के पास निजी क्लीनिक संचालित करते हैं। बुधवार देर रात वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे।

इसी दौरान रात में चोरों ने क्लीनिक का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इनवर्टर, बैटरी, कुर्सियां, दवाइयां तथा काउंटर में रखे करीब 700 रुपये नकद चोरी कर लिया।

गुरुवार सुबह जब क्लीनिक संचालक मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।