जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा जिसमें रामपुर स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। उसी के अंर्तगत जौनपुर में तीन स्टेशनों जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन और जंघई जंक्शन का भी कायाकल्प होगा। रामपुर के साथ ही देश के 507 रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को इस योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना के तहत यात्रियों की स्टेशन तक पहुंच, सकुर्लेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ जल, स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- साढ़े बीस करोड़ की लागत से होगा जंक्शन का कायाकल्प
जौनपुर धारा, शाहगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत योजना अन्तर्गत चयनित जंक्शन के सुंदरीकरण व पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास रविवार को होगा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने बताया कि बीस करोड़ पचास लाख रुपये से स्टेशन का कायाकल्प होना है। इस दौरान भाजपा के तमाम नेता, कार्यकर्ता लाइव शिलान्यास के दौरान मौजूद रहेंगे।



