Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत,...

इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम

जौनपुर।
सरायख्वाजा क्षेत्र के भकुरा गांव में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक बी फार्मा छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा विद्युत पोल टूटकर घर के बाहर सो रहे युवक पर गिर पड़ा।

मृतक की पहचान सैफपुर जपटापुर निवासी 24 वर्षीय शनि राजभर के रूप में हुई है, जो भकुरा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह गौराबादशाहपुर के एक कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और परिवार का सहारा माना जाता था।

बताया गया कि बुधवार रात वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर सीधे युवक के ऊपर गिर पड़ा।

घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां और बहन हैं। शनि की मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गईं और घर में कोहराम मच गया।


जर्जर पोल पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल काफी समय से जर्जर और झुका हुआ था। कई बार शिकायत के बावजूद इसे हटाया नहीं गया। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टल सकता था।


सड़क जाम, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।