- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चुनाव सकुशल संपन्न
जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवर्षीय चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गया चुनाव में जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिलामंत्री व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी निर्वाचित हुए तो वही कनिष्क उपाध्यक्ष, उपमंत्री व आडिटर प्रत्याशी निर्विरोध मनोनित हुए। इसी कड़ी में तहसील से त्रिभुवन यादव को कनिष्क उपाध्यक्ष व सतीश कुमार को उपमंत्री निर्विरोध मनोनित होने की खबर जैसे ही लेखपाल संघ को हुई तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर किसी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मीडिया से बात करते हुए उपमंत्री सतीश कुमार ने बताया कि जो भी लेखपाल संघ की जिम्मेदारी हम लोगों को दी गई उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन हम पदाधिकारी करेंगे। हम लेखपाल संघ पर किसी भी प्रकार का कोई भी उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेंगे इसके लिए हम सभी लेखपाल एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करने का काम करेंगे। इस अवसर पर नवनीत सिंह, राजेश कुमार सरोज, आदित्य प्रताप सिंह, गोविंद कुमार, श्रीराम यादव व ब्रह्मनाथ कौशिक समेत आदि लेखपाल मौजूद रहे।



