जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार की शाम 7 बजे के आसपास आयी तेज आंधी तूफान व वारिश के कहर से शहाबुद्दीनपुर गांव में शिवशंकर मुसहर नई कालोनी बनवा रहे थे जिसकी दो दीवार तेज तूफान व पानी के बीच गिर गई। वही श्यामपाल निषाद निवासी नैपुरा अपना एक मकान बनवा रहे थे उसकी दीवार भी हवा के तेज झोकं से गिर गई। नैपुरा बाजार में सड़क किनारे गुमती रख कर चाय बनाने वाले महेंद्र माली, संदीप नागर आदि लोगों का पतरा उड़ गया वहीं सड़क पर सोसा पट्टी गांव में एक नीम का पेड़ गिर जाने से रात में गाड़ियों का आना जाना बंद रहा। सुबह पेड़ काटकर हटाया गया तब आने जाने वालों को राहत मिली।
― Advertisement ―
तेज आंधी ने मचाई तवाही, गिरी दिवार, उड़े पतरे


