Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडा. अरविंद सिंह बने सहकारी पीजी कॉलेज के प्राचार्य

डा. अरविंद सिंह बने सहकारी पीजी कॉलेज के प्राचार्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. आशुतोष कुमार गुप्ता के त्यागपत्र देने के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। डॉ. अरविंद कुमार सिंह को प्रबंधक राजीव कुमार सिंह द्वारा प्राचार्य का पदभार ग्रहण कराया गया। डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां में हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. अरविंद कुमार सिंह एक अच्छे, नेक दिल इंसान और प्रशासनिक क्षमता से परिपूर्ण हैं। प्रबंधक ने महाविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि पूरा महाविद्यालय डॉ. अरविंद सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर महाविद्यालय को नया आयाम और नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधक ने मुझ पर भरोसा करके जो दायित्व दिया है उसकी पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करुंगा। कार्यक्रम में उप प्राचार्य प्रो. पुष्पा सिंह, प्रो. मुक्ता राजे, लेफ्टिनेंट रणधीर कुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. योगेंद्र प्रताप, डॉ. शिव प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किया। संचालन डॉ. राज बहादुर यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट रणधीर कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. नितेश यादव, डॉ. तारकेश्वर सिंह, शफीक अहमद, जोगिंदर सिंह, मोती लाल यादव आदि उपस्थित रहे ।