Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरशान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली और शबे बारात: पुलिस उपाधीक्षक

शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली और शबे बारात: पुलिस उपाधीक्षक

जौनपुर धारा, जौनपुर। आगामी दोनों त्योहार होली और शबे बरात शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। मंगलवार को कोतवाली प्रांगण में आयोजित शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने अपील किया। उन्होंने जनसहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कहीं और कभी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना अवश्य दें जिसे समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। पूर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने के लिए उन्होंने जनता के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर बहादुर अली खान, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन विजय गुप्त, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वय प्रदीप कमलापुरी व चन्दन सेठ, आजाद कुरैशी, रामदास यादव, फिरोज अंसारी व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • होली और शब-ए-बरात को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम सदर सुनील भारती और सीओ केराकत गौरव शर्मा ने होलिका दहन, होली और शब-ए-बरात के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि कोई नई परंपरा नहीं होगी। किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें। समय सीमा के तहत त्योहार मनायें। एसओ देवानंद रजक ने कहा कि कहीं कोई भी समस्या होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज रामजी सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, प्रधान सूबेदार यादव, नीरज यादव, संतोष मौर्य, सत्यानंद चौबे, नवीन साहू, दिनेश सोनकर, आसिफ सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।