Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में जंसा-राजातालाब मार्ग पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर वापस लौट रही कक्षा चार की छात्रा की गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हरसोस गांव निवासी रमाशंकर बिंद की 10वर्षीय पुत्री साक्षी बिंद क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार को भी विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी। जैसे ही विद्यालय से कुछ दूर पहुंची कि जंसा की तरफ से गिट्टी लादकर राजातालाब की तरफ जा रहे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। घटना के बाद बिना नंबर के ट्रैक्टर को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। घटना देख आसपास के ग्रामीण सहित परिजन मौके पर पहुंच गए और जंसा-राजातालाब मार्ग पर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी एवं टैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।