Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशचार दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, दो सौ घरों में छाया अंधेरा

चार दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, दो सौ घरों में छाया अंधेरा

जौनपुर धारा,आजमगढ़। बरदह क्षेत्र के पिलखुआ गांव में लगा 63केवी का ट्रांसफॉर्मर चार दिन से जला पड़ा है। जिससे करीब दो सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न रहने से घरों में गर्मी के चलते बूढ़े,बच्चे, महिलाएं सभी परेशान है। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद विभाग ध्यान नही दे रहे है। बरदह क्षेत्र के पिलखुआ गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। जिससे करीब दो सौ घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते शुक्रवार को ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना बिजली विभाग को दी, लेकिन अभी तक जला ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर नही लगाया गया। बिजली न रहने से विद्युत चालित मशीन पूरी तरह से बंद है। लोग पानी आदि के लिए परेशान रहे है।