गोलगप्पे खाना किसको पसंद नहीं होगा. इनका नाम लेते ही मुंह में खुद ब खुद पानी आ जाता है. आमतौर पर शहरों में एक फेमस चाटवाला होता ही है, जिसके गोलगप्पे या पानी-पुरी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं. फिरोजाबाद में आकर अगर आप गोलगप्पे का स्वाद लेना चाहते है तो शास्त्री मार्केट में मिलने वाले गोलगप्पे नंबर वन गोलगप्पे हैं, यहां 40 साल से गोलगप्पे बिक रहे हैं जो दूर-दूर तक फेमस है. यहां दोपहर से ही गोलगप्पे खाने वालों की भीड़ लगने लगती है. फिरोजाबाद की मशहूर मार्केट शास्त्री मार्केट में गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले दुकानदार आनंद ने कहा कि उसके पिता आज से लगभग 40 साल पहले इसी मार्केट में गोलगप्पे बेचा करते थे. अब वह भी यही पर ठेले लगाकर गोलगप्पे बेच रहे हैं. वहीं उसने बताया कि पहले 10 रुपये 8 गोलगप्पे बेचे जाते थे लेकिन अब 10 रुपये के तीन गोलगप्पे बेचे जा रहे हैं. उसके यहां गोलगप्पे के पानी को बेहद ख़ास मसालों से तैयार किया जाता है. इसके अलावा गोलगप्पे के पानी में खटाई, टांटरी, हींग आज मिलकर उसे चटपटे तरीके से तैयार किया जाता है. ठेले पर गोलगप्पे खाने आने वाले लोग एक बार पानी का स्वाद चने के बाद बार-बार आते हैं. वहीं गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाले मसालो को वह खुद घर पर तैयार करता है. दुकानदार ने कहा कि उसके ठेले पर दो तरह के गोलगप्पे मिलते हैं जिनमें सूजी के गोलगप्पे और आटे से बने गोलगप्पे हैं. दुकानदार ने बताया कि उसके यहां ठेले पर दोपहर से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और काफी दूर-दूर से लोग खाने आते हैं. फिरोजाबाद के अलावा आगरा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, समेत कई जिलों से लोग यहां खाने आते हैं, लिहाजा महीने की 50 हज़ार तक की आमदनी हो जाती है.
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
चटपटे स्वाद के लिए 40 साल से मशहूर है यहां के गोलगप्पे
119

Previous article

