Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरघटिया सड़क निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटिया सड़क निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

  • सोंगर से गुरैनी मार्ग तक चल रहा निर्माण कार्य

जौनपुर धारा, खेतासराय। गुरैनी से सोंगर मार्ग के खस्ताहाल की खबर छपने के बाद जिम्मेदारों ने किसी तरह चेता और मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन घटिया कार्य होने के कारण पिछले एक पखवारा में सोंगर के ग्रामवासियों ने विरोध किया, बावजूद इसके घटिया मरम्मत किया जा रहा है। अब जबकि यह कार्य बरंगी पहुंचा, तो इस गांव के लोग भी ऐतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उक्त मार्ग का घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए रविवार की सुबह बरंगी के ग्रामवासियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुद्दत बाद किसी तरह बन भी रहा है तो उसमें खेल खेला जा रहा है। एक तरफ मरम्मत हो रहा है, दूसरी तरफ ढह जा रहा है। इतना ही नहीं पैदल राह चलने से गिट्टियां बिखर जा रही हैं। ग्रामीणों ने चेताया है यदि जिम्मेदार मामले को संज्ञान में लेकर गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत नहीं करवाएंगे तो इसे पूर्णतया बाधित कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने वाले व मैटेरियल में कोताही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें। विदित हो कि उक्त मार्ग का मरम्मत का कार्य सोंगर से शुरू था। जहाँ घटिया मरम्मत होने के कारण भारी संख्या में ग्रामीण ने विरोध किया लेकिन कुछ नहीं हुआ घटिया मरम्मत कार्य निर्बाध गति से होता चला आ रहा है। जैसे मरम्मत कार्य बरंगी पहुँचा तो वहाँ भी विरोध शुरू हो गया है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार इससे मामले से अनभिज्ञ है। इस मामले को लेकर जिम्मेदार चुप क्यों है, यह अपने आप में एक अहम सवाल है या फिर मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार के आगे बौना साबित हो रहे हैं?