Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलिफ्ट देकर पांच हजार की छिनैती का आरोप, पुलिस ने बताया संदिग्ध

लिफ्ट देकर पांच हजार की छिनैती का आरोप, पुलिस ने बताया संदिग्ध

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव के जंगल पास शनिवार की देर शाम को लिफ्ट लेकर आये युवक से चार लोगों ने पांच हजार रुपये की छिनैती कर लिया। विरोध कर लोगों उसकी पिटाई कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के हौज गांव निवासी अब्दुल ने बताया कि नाथूपुर स्थित एटीएम से पैसा निकाल कर जफराबाद बाजार जा रहे थे।रास्ते में एक बाइक सवार से मदद मांगी तो उसने मुझे बैठा लिया। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक जब जफराबाद बाईपास पर पहुंची। तब अब्दुल ने उनसे बाइक रोककर उतारने को बोला। वे लोग बाइक रोकने के बजाय बोले कि उनकी बहन की तबियत खराब है। वह आगे-आगे एम्बुलेंस से जा रही है। उसे देख कर तुम्हे वापस लाकर यही छोड़ दूंगा। वे थोड़ी दूर बोलकर सखोई जंगल में ले गए। वहां दो और युवक पहले से थे। उन लोगों ने उसका पांच हजार रुपये छीन लिया और विरोध करने पर मारापीटा। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई संजय कुमार ने उल्टे गाली भी दिया। इस बारे में थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि वह युवक पूरी तरह से गलत बात बता रहा है। वह ओझा है तथा झाडफूक करता है। उसके ऊपर शाह के पंजे गांव के एक गम्भीर मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। दूसरी बात यह के कबूलपुर बाजार में फोर्स शाम को मौजूद थी। रास्ते में सैकड़ो लोगो का आना जाना रहता है। इसे जफराबाद बाईपास से छह किमी दूर लेकर बाइक सवार चले गए यह शोर भी नही मचाया, जिससे प्रतीत होता है कि यह खुद संदिग्ध है।