Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउद्योग व्यापार मंडल ने 31 मेधावियों का किया सम्मान

उद्योग व्यापार मंडल ने 31 मेधावियों का किया सम्मान

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई गौराबादशाहपुर ने रविवार को कस्बा स्थित दया मैरिज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 31मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने के बाद मेधावी ख़ुशी से उछल पड़े। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही सफलता की मंजिल पायी जा सकती है। समारोह को विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ईओ डा.अनुपम सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा, प्रधानाचार्य कमलेश ने भी संबोधित करते हुए मेधावियों को आशीर्वाद दिया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र व प्रधानाचार्य डा.विनोद राय ने की तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। संयोजक व्यापार मण्डल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजन सिंह, मुहम्मद इस्लाम अंसारी, सुजीत जायसवाल, सतीश साहू, फारूक, गुड्डू सिंह, तारा त्रिपाठी, कलीमुल्लाह अंसारी, सौरभ, इरशाद अंसारी, संजय मौर्य, अमीक अंसारी आदि मौजूद रहे।