Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशकाशी में ठंड की शुरुआत, जल्द हो सकती हैं कोहरे की एंट्री

काशी में ठंड की शुरुआत, जल्द हो सकती हैं कोहरे की एंट्री

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पिछले एक सप्ताह से मैदानी भागों के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सुबह  मौसम साफ रहने के साथ ही बर्फीली हवाएं चलने लगी है। यही कारण है कि सुबह, शाम ठंड ज्यादा लग रही है। दिन में दो दिन से धूप भी तेज हो रही है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से उसका असर भी कम रह रहा है। शनिवार सुबह ओस गिरने के साथ ही ठंड भी ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से ठंड बढ़ी है। बताया कि अगले सप्ताह से ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।