Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशएक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा,सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में सोमवार को समाजसेवी अल्ताफ अहमद $कादरी के नेतृत्व में ‘रक्तदान, राष्ट्र के नाम बैनर तले रॉबर्ट्सगंज में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर राष्ट्रहित में योगदान दिया। आयोजक अल्ताफ अहमद कादरी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, सोनभद्र का सर्वसमुदाय किसी भी संकट, चाहे आंतरिक हो या बाहरी, में अपने रक्त की एक-एक बूंद राष्ट्र के लिए समर्पित करने को तैयार है। रक्तदान न केवल शरीर के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद की जान भी बचाई जा सकती है। यह कार्य आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है।उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान शिविरों में भाग लेने की अपील की। शिविर में रक्तवीरों में औरंगज़ेब खान, मो. हुसैन, उमेश चंद्रवंशी, आरिफ, जिशान अंसारी, फैजान अहमद, नौशाद अहमद सिद्दीकी, गुफरान अहमद, अभिषेक पाण्डेय, सारंग देव सिंह, तौफीक खान सोनी, जावेद खान, इकराम अहमद, अनिल चौबे, धीरज यादव, बबलू सिंह, ग्राम प्रधान सिरसी सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।