Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशएक तरफ बार बालाओं का डांस, सरकारी स्कूल में चली बारातियों की...

एक तरफ बार बालाओं का डांस, सरकारी स्कूल में चली बारातियों की शराब पार्टी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सरकारी स्कूल में जमकर शराब पार्टी हुई. दरअसल, स्कूल में एक बारात ठहरी हुई थी. इस दौरान बार बालाओं का डांस हो रहा था, वहीं बारातियों ने स्कूल में दारू पार्टी की. गांव के लोगों को पता चला तो वे विरोध करने पहुंच गए. इस दौरान हंगामा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. यह मामला जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के इटौली गांव का है. लोगों का कहना है कि यहां शिक्षा विभाग की अनुमति के बगैर प्राथमिक विद्यालय में बारातियों के लिए रुकने के लिए व्यवस्था कर दी गई. बाराती स्कूल के अंदर दारू पार्टी करते नजर आए. जब इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वह स्कूल पहुंचे. इस दौरान हंगामा शुरू हो गया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. शादी समारोह के दौरान बार बालाओं का डांस चलता रहा.

पुलिस ने कहा- इस मामले में नहीं मिली कोई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जैसे ही शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी. जब इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया. लोगों का कहना है कि बिना अनुमति के सरकारी विद्यालय में बारात रोकी गई थी. शराब पीने और ग्रामीणों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो किशनपुर थाना क्षेत्र के इटौली गांव का  बताया जा रहा है.