Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशउपचुनाव में 2 सीट मिलने से खुश नहीं कांग्रेस

उपचुनाव में 2 सीट मिलने से खुश नहीं कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस को केवल गाजियाबाद सदर और खैर सीटें देने पर कांग्रेस असंतुष्ट नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि फूलपुर सीट भी उसे दी जाए। मगर सपा ने फूलपुर से अपना उम्मीदवार पहले ही उतार दिया है। बता दें कि सपा ने पिछले चुनाव में महज 2000 वोटों से हारे हुए मुस्तफा सिद्दीकी को फिर से फूलपुर से मैदान में उतारा है, जिससे कांग्रेस की दावेदारी को झटका लगा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सीटों पर अंतिम चर्चा करेगा। सूत्रों के अनुसार हाल ही में श्रीनगर में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बीच अनौपचारिक बातचीत के दौरान यूपी उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, अजय राय और आराधना मिश्रा सपा नेताओं के संपर्क में हैं, लेकिन सपा दो से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है।