Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशआमने-सामने मुख्तार अंसारी और पत्नी का बैरक...

आमने-सामने मुख्तार अंसारी और पत्नी का बैरक…

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा और विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट की जिस जेल में अपनी पत्नी से चोरी-छिपे मिलता था, आज उसी जेल में उसकी पत्नी भी बंद है. बताया जा रहा है कि दोनों के बैरक आमने-सामने ही हैं. बता दें कि अब्बास चित्रकूट की जेल से भागने कि लगातार साजिश रच रहा था. इसमें उसकी पत्नी निकहत अंसारी भी बराबर सहयोग कर रही थी. अब्बास अंसारी से निकहत बिना सरकारी रिकॉर्ड के मिलने जाती थी, लेकिन इस पूरे खेल का भांडा फूट गया. निकहत और अब्बास अंसारी जिस जेल में मिलते थे, अब उसी जेल में बंद हैं. जेल के बाहर कड़ा पहरा लगा हुआ है.

वहीं जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से निकहत ने कुछ भी नहीं खाया था. यहां तक की जब उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लेकर जाने लगी, तब उससे अधिवक्ताओं ने नाश्ते के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. सूत्रों की मानें तो जब निकहत जेल पहुंची तब उसने देर रात अंडा करी खाई. जेल में बंद होने की वजह से निकहत अपने एक साल के बच्चे से भी अलग हो गई है. ऐसे में वह रात भर करवटें बदलती रही. निकहत को जेल के अंदर महिला सामान्य बैरक में रखा गया है. जेल प्रशासन ने बैरक के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा रखी है.

नए जेलर ने लिया चार्ज
वहीं, इस मामले के उजागर होने के बाद जेल अधीक्षक अशोक सागर सहित तमाम अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था. अब उन्नाव जिले से आए जेलर राजीव कुमार सिंह ने नए जेलर का चार्ज संभाल लिया है. जेल मैनुअल के मुताबिक जेल में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है. वहीं, इस मामले में जेल के अधिकारियों ने बात करने पर साफ मना कर दिया है.