Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में हत्या से सनसनी, खुलासे के लिए एसपी ने गठित की...

आजमगढ़ में हत्या से सनसनी, खुलासे के लिए एसपी ने गठित की दो टीम

जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़-मऊ सीमा पर स्थित करपिया गांव में मंगलवार देर रात एक ऑटो चालक की हत्या का मामला सामने आया है. रात में ही सूचना के बाद मौके पर एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव के रास्ते पर मंगलवार की देर रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. शव ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया. सूचना पर जहानागंज पुलिस मौके पर पहुच गई. पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना दी. एसपी, एसपी सिटी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मोबाइल फोन से मृतक के शव की पहचान सुनील गुप्ता पुत्र राज नारायण गुप्ता निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के रूप में हुई. मौके पर ही उसका ऑटो भी बरामद हुआ है.

खुलासे के लिए दो टीमों का गठन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ऑटो चालक का शव देर रात मिला. मौके पर वे खुद पहुंचे. मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त हुई. गले पर धारदार हथियार का निशान है. ऑटो से शराब की शिशियां बरामद हुई हैं. घटना के खुलासे के लिए जहानगांज व एसओजी की दो टीमों को लगाया गया है. जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.