Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशअजब कारनामा : नौकरी कर रहे शिक्षकों से ले लिया त्यागपत्र

अजब कारनामा : नौकरी कर रहे शिक्षकों से ले लिया त्यागपत्र

  • वेतन न मिलने पर खुलासा, दो क्लर्क निलंबित

लिपिकों के अजग-गजब कारनामे की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों की करतूत सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। जिले के मऊआइमा विकासखंड में सात शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल डाटा से छेड़छाड़ कर उनका त्यागपत्र ले लिया गया। बीएसए ने प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए दो लिपिकों को निलंबित कर दो बीईओ को संयुक्त रूप से जांच सौंपी है।

दरअसल मऊआइमा विकासखंड के नगर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुनीता चौधरी, कंपोजिट विद्यालय सरायबीना के शिक्षक विजय बहादुर यादव, मधुमिता वसु, प्राथमिक विद्यालय सरायभारत के शिक्षक सुतीक्ष्ण प्रकाश, मऊआइमा के एआरपी जगत भारतीय,उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिसेनगंज के प्रवीण शुक्ला का नवंबर का वेतन नहीं आया। साथी शिक्षकों के वेतन आने की जानकारी हुई तो ये शिक्षक परेशान हो गए। पीड़ित शिक्षक वेतन न आने की वजह जानने के लिए कोषागार पहुंचे तो पता चला कि उन्होंने विभाग को त्यागपत्र दे दिया है, जबकि उन्होंने त्यागपत्र दिया ही नहीं। मानव संपदा पोर्टल पर पड़ताल से त्यागपत्र की जानकारी मिली। शिक्षक नेता ब्रजेंद्र सिंह ने बीएसए को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में बीएसए ने वरिष्ठ सहायक, मऊआइमा ऋषि शुक्ला और सहायक सुह्दय पांडेय को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षाअधिकारी हंडिया तथा सैदाबाद को संयुक्त रुप से सौंपी है।