जौनपुर धारा, जौनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमलपति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1921 के दौरान असहयोग आंदोलन में भाग लिया। वह सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सक्रिय भागीदार थे, जिसके लिए वह जेल भी गये। 1942में वे आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे जब उन्हें गिऱफ्तार कर लिया गया और तीन साल तक जेल भेज दिया गया। कमलपति त्रिपाठी 4 अप्रैल, 1971 से 12 जून, 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1980 1984 तक वे लोकसभा के सदस्य थे। वे 1975 से 1977 के बीच रेलवे के केंद्रीय मंत्री थे और 1980 से कुछ समय पहले भी। उन्होंने भारत के रेलवे बजट को 1975 से 1981 तक पेश किया। कमलापति त्रिपाठी ने पुणे में डीजल लोको शेड अपने कार्यकाल के दौरान शुरू किया था। आज के नौजवान पीढ़ी को कमलापति त्रिपाठी जैसी विभूतियों के बारे में जानने की जरूरत है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी एक भारतीय राजनेता, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु, सत्यवीर सिंह, मनीष सिन्हा, राकेश मिश्रा, पंकज सोनकर, नीधू पाठक, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह, फैयाज हाशमी, निसार इलाही, राजकुमार निषाद, शैलेंद्र यादव, राजू निषाद, विजय वर्मा, सुरेश गौड़, पुष्पेंद्र निषाद, निलेश सिंह, अमन सिन्हा सहित आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई स्व.कमलापति त्रिपाठी की जयंती


