Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाल होने तक कर्मचारी श्िाक्षक करेंगे संघर्ष : डॉ.प्रदीप सिंह

पुरानी पेंशन बहाल होने तक कर्मचारी श्िाक्षक करेंगे संघर्ष : डॉ.प्रदीप सिंह

  • 21 को होगा पुरानी पेंशन बहाली हेतु विशाल धरना प्रदर्शन : डॉ अतुल प्रकाश यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन जौनपुर के सभागार में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच जौनपुर के विभिन्न घटक संवर्गों के राजकीय कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों की आगामी 21 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन बहाली के एक सूत्रीय मुद्दे पर होने वाले धरना प्रदर्शन पर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली हेतु प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त जनपदों में विशाल पेंशन रथ यात्रा, चारबाग रेलवे स्टेडियम लखनऊ में हुंकार रैली तथा दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश के केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। लेकिन बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन जैसी कल्याणकारी मांग पर दोहरी नीति की वाहक हठवादी संवेदनहीन सरकार का रुख अभी भी नकारात्मक बना हुआ है। अतः केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के द्वितीय चरण की शुरुआत 21 सितंबर 2023 को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में जनपद के शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की संकल्प संघर्ष यात्रा अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक चलती रहेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिंह ने र्‍व्ण्A के नेतृत्व में आयोजित संयुक्त धरना प्रदर्शन हेतु विकास खंडवार शिक्षक कर्मचारी जागरण अभियान चलाने की बात रखी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने विशाल धरना प्रदर्शन की सफलता हेतु सघन जनसंपर्क पर जोर देते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जुट जाने हेतु सकारात्मक सुझाव दिए। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसे हम किसी भी हालत में लेकर रहेंगे। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संरक्षक सीबी सिंह ने पूर्व के संघर्षों की सफलता को याद करते हुए एक बार फिर सभी से पुरानी पेंशन बहाली हेतु तन मन धन के साथ जुट जाने की अपील किया। बैठक में रामकृष्ण पाल, इं.सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, तेज बहादुर ‘राना’, प्रमोद शर्मा, अच्छेलाल पाल, शिवकुमार सरोज, दिनेश यादव, आनन्द कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, जय सिंह यादव, रामलाल पाल, अजय लाल मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह, शेषनाथ सिंह, रवि प्रताप गुप्ता आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।