Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेहद खराब है प्रदेश की कानून व्यवस्था : सपा

बेहद खराब है प्रदेश की कानून व्यवस्था : सपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व विवेक यादव के नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा अभियान का दूसरे दिन मछलीशहर से डॉ.अवधनाथ पाल एवं विधायक रागिनी सोनकर ने झंडा दिखाकर रवाना किया। वहीं साईकिल यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है, अपराधी और दबंग सरेआम हत्याएं कर रहे हैं। अपराधी खूनी खेल-खेल रहे है। महिलाएं, बेटियां और आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होने कहा कि जौनपुर में ही पिछले दिनों सरेआम छात्र नेता के पिता की हत्या कर दी गई। प्रदेश में हत्या, लूट, दबंगई और छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कहा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी जो चाहे, जहां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिछले 7 सालों से दावा कर रहे हैं कि अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। हम सभी इस लोकतंत्र एव संविधान बचाओ साईकिल यात्रा के माध्यम से जन जन तक भाजपा सरकार के असंवैधानिक कार्य को बतायेंगे। भाजपा हटाओं देश बचाओं भाजपा हटाओं संविधान बचाओं के तहत जनता को जागरूक करेगें। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री राजनरायन बिन्द, पंधारी लाल यादव, राकेश मौर्या, सूर्य भान यादव, श्याम नरायन बिन्द, विशाल यादव, योगेंद्र यादव, दलशित यादव, गुलाब बिन्द, अनुपमा पटेल, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, राजेश यादव, अनिल दूबे सहित आदि शामिल रहे।