जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में 20 मई तृतीय शनिवार को तहसील बदलापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। तहसील केराकत में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मड़ियाहॅू में मुख्य राजस्व अधिकारी एवं तहसील मछलीशहर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसी प्रकार 3 जून को तहसील शाहगंज में जिलाधिकारी, तहसील बदलापुर में एडीएम, तहसील सदर में सीडीओ, तहसील मछलीशहर में सीआरओ, 17 जून को तहसील केराकत डीएम, तहसील बदलापुर में सीआरओ, तहसील शाहगंज में एडीएम, तहसील मड़ियाहॅू में सीडीओ की अध्यक्षता में किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को आयोजित कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ कराया जाय। यदि उक्त निर्धारित किसी सम्पूर्ण समाधान दिवस को अवकाश पड़ जाता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी
Previous article
Next article

