Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरश्रद्धांजलि अर्पित कर पेंशनर्स ने लिया संघर्ष का संकल्प

श्रद्धांजलि अर्पित कर पेंशनर्स ने लिया संघर्ष का संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जनपद शाखा जौनपुर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन सभाकक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय बीएन सिंह पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की 24वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा. प्रदीप सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया।

सर्वप्रथम उपस्थित पेंशनर एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने स्व. वीयन सिंह के नेतृत्व में केंद्र के समान महंगाई भत्ता, केंद्र प्रान्त के समान वेतनमान एवं दो प्रोन्नत वेतनमान के लम्वे संघर्ष का स्मरण करते हुए वर्तमान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे संघर्ष में तन मन धन से भागीदारी का आवाहन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में हर तरह के सहयोग का संकल्प लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने 7 जून को आने वाले पेंशन रथ का जौनपुर में ऐतिहासिक स्वागत कर संघर्ष का संकल्प लेने का आवाहन किया। श्रद्धान्जलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करने की माग करते हुए अपने पुष्पांजली मे स्व. वीएन सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया। सभा को मुख्य रूप से कृपा शंकर उपाध्याय, कंचन सिंह, केके त्रिपाठी, राम अवध लाल, राजपति विश्वकर्मा, राम प्रताप यादव, मिठाई लाल, रामाश्रय, रमेश, फूलचंद कनौजिया, अमर बहादुर आदि ने संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में पेंशनर कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश यादव ने किया।