Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसड़क पर खड़े आड़े तिरछे वाहनों को हटवाया

सड़क पर खड़े आड़े तिरछे वाहनों को हटवाया

  • जाम की वजह बन रहे वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात विभाग जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद भी कई लोग सड़कों पर आड़ा तिरछा वाहन खड़ा करके चले जाते हैं जिससे लंबा जाम लग जाता है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बुधवार की रात यातायात पुलिस ने एक वाहन पर कार्रवाई किया जो जाम की वजह बन रहा था। यातायात विभाग का प्रयास रहता है कि जाम ना लगे और लोग आराम से अपने वाहनों को चलाएं जिससे कोई दिक्कत ना हो। इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात विभाग रोज कार्रवाई कर रहा है। सीओ यातायात देवेश सिंह और यातायात प्रभारी जीडी के नेतृत्व में सड़क के नियमों का पालन कराने के लिए जगह-जगह कैंप लगावâर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।बिना सीट बेल्ट, हेलमेट के अलावा यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान भी किया जा रहा है। जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात विभाग रोज कोशिश कर रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कई वाहन चालक सड़कों पर अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा करके चले जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार की रात मुख्य अरच्छी ब्रिजकिशोर को सूचना मिली कि जैसीज चौराहा–ओलंदगंज मार्ग पर एक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा है जिसकी वजह से काफी जाम लगा हुआ है। सूचना मिलते ही ब्रिजकिशोर उक्त स्थान पर पहुंचे और यातायात विभाग की गाड़ी बुलाकर वाहन पर कार्रवाई करने लगे। लेकिन तभी वाहन स्वामी वहां आ गया। मुख्य अरक्षी ने हिदायत दिया कि अपने वाहनों को सड़क पर आड़ा तिरछा ना लगाऐं नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक जुर्माना भरवा कर उसकी गाड़ी को छोड़ा गया।