Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क पर अतिक्रमण करने का विवाद बना वर्चस्व की लड़ाई

सड़क पर अतिक्रमण करने का विवाद बना वर्चस्व की लड़ाई

  • खूनी संघर्ष में पुरुष महिला सहित कई घायल, एक दर्जन से अधिक जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में सड़क किनारे मकान बनाने के बाद सड़क की पटरी पर अतिक्रमण को लेकर पड़ोसी द्वारा रोकना बना वर्चस्व की लड़ाई जिसमें दो पट्टीदार आमने-सामने हो गए और एक माह के अंदर तीसरी बार हुई लड़ाई में दर्जनों लोग घायल हो गए जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। चौकी खुर्द में श्रवण कुमार पांडे सड़क किनारे नया मकान बना रहे थे। मकान बनाने के बाद वह सड़क की पटरी पर भी ऊंची ढलाई करवा दिए जिस पर पड़ोसी अमरीश पांडे ने आपत्ति करते हुए। ग्राम प्रधान सहित उस निर्माण को तुड़वा दिया। इसी को दोनों परिवार ने वर्चस्व की लड़ाई बना लिया। इस विवाद के लगभग एक माह बाद 4 फरवरी को श्रवण कुमार पाण्डेय ने मकान का गृह प्रवेश किया। जिसमें सभी परिवार के सदस्य परदेश से जुटे हुए थे। गृह प्रवेश के 1 दिन बाद 6 फरवरी को श्रवण कुमार अपने भाइयों और जवान लड़को को लेकर पड़ोसी अमरीश पांडे की परिवार पर हमलावर हुए। जिसमें अमरीश पांडे, आशुतोष पांडे और नन्हे पांडे को साधारण चोटें आई। इसी बात को लेकर अमरीश पांडे का परिवार 7 फरवरी को एकत्र होकर दोनों परिवार आमने-सामने हो गए और लाठी पत्थर चलाने लगा। जिसमें श्रवण कुमार की घर की महिलाएं भी पत्थर चलाने में पीछे नहीं रही। क्योंकि यह लड़ाई श्रवण कुमार के मकान पर ही हो रहा था। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग लहू लुहान हो गए, इसी बीच ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचित किया। डायल 112 मौके पर पहुंची पर इस खूनी संघर्ष में वह भी हिम्मत नहीं जुटा पाई कि इस लड़ाई को रोक सके वह भी मुकदर्शक की तरह तमाशा देखती रही। दोनों तरफ जब मारपीट शांत हुआ। तो पुलिस एम्बुलेंस द्वारा दोनों पक्षों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।