Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनवागत क्षेत्राधिकारी ने संभाला कार्यभार

नवागत क्षेत्राधिकारी ने संभाला कार्यभार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवागत क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मछलीशहर  क्षेत्राधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले वे चित्रकूट में तैनात थे। वे मूलरुप से बलिया जिले के रहने वाले हैं। अजीत सिंह चौहान की यहां से शाहगंज तहसील के लिए ट्रान्सफर हो जाने के बाद उनकी नियुक्ति की गयी है। इस दौरान नवागत क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्राथमिकता में रहेगा। गुण्डे व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये जायेंगे कि वह शान्ति-व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि थानों में दलाली नहीं चलेगी। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर उचित कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरतें। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह मुझसे मेरे कार्यालय में आकर मिल सकता है।