― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रमिक दिवस पर मजदूरों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

श्रमिक दिवस पर मजदूरों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहायक श्रम आयुक्त गौतम गिरि ने अवगत कराया है कि अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज, सिद्दीकपुर में कार्यरत मजदूरों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनकों श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहित श्रमिक पंजीयन कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) के सदस्यों द्वारा भी मजदूरों के अधिकारों से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियों सहित अपनी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कालेज में कार्यरत श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संगोष्ठी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव, रीना, राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कानूनी सलाहकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...