Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरजनसंचार के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर :नृपेन भट्ट

जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर :नृपेन भट्ट

  • इनक्यूबेशन सेंटर में वेबिनार का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर में सोमवार को एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में विद्यार्थियों को स्टार्टअप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वेबीनार के मुख्य वक्ता नृपेन भट्ट ने सभी विद्यार्थियों को इससे संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र में किस तरह से अपनी शुरूआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के साथ-साथ जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए भी इसमें काफी उम्मीदें और रोजगार के अवसर हैं। इस मौके पर एक्यूवेशन सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश पार्थडीकर ने कहा कि जिस विद्यार्थी के पास कोई आइडिया हो तो वह अपने आइडिया को इनक्यूबेशन सेंटर में ला सकता है और यहां उसके आइडिया पर प्रोफेशनल द्वारा जांच कर यह पता लगाया जाएगा की वह आइडिया कितना कारगर है। इस मौके पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।