जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की सुबह धान की फसल में पानी भरने का शिकायत करने गई गई दलित महिला को गांव के दबंगों ने जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज दिया व बाउंड्रीवाल में धक्का मार कर गिरा दिया। दबंगों ने थाने पर सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता मनभावती देवी पत्नी रामआधार ने बताया कि मेरे खेत में धान की पकी फसल को काट कर सूखने के लिए छोड़ दिया गया था मेरे खेत के दक्षिण राकेश यादव का खेत है। राजेश यादव अपने खेत में पानी भरने के लिए मेरे खेत में पाइप लगाकर पानी भर रहा था रात में मेरे पूरे खेत में पानी भर गया जिससे मेरी धान की कटी हुई फसल नुकसान हो गई। जिसकी उलेहना देने जब राजेश के घर गई तो मुझे जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देकर बाउंड्री वॉल पर धक्का मारकर गिरा दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर थाने पर जाओगी तो तुम्हे जान से भी मार देंगे। पीड़िता थाने में पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...


