Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअनुपस्थित रहे शिक्षक, महिला अभिभावक ने बच्चे को पीटा

अनुपस्थित रहे शिक्षक, महिला अभिभावक ने बच्चे को पीटा

  • हेडमास्टर समेत पूरा स्टाफ रहा गायब

जौनपुर धारा, मछलीशहर। मंगलवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय प्रथम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्कूल पहुंची एक महिला अभिभावक ने एक छात्र को पहचानने के बाद पिटाई शुरू कर दी। सवा नौ बजे हुई घटना के समय पूरा विद्यालय स्टाफ अनुपस्थित रहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में उक्त विद्यालय चलता है। मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे एक महिला अभिभावक विद्यालय में पहुंची और कक्षा पांच के एक बच्चे का नाम पूछकर पहचानने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। विद्यालय से घसीटते हुए उसे लेकर इंटर कालेज परिसर में पहुंची तो कालेज के शिक्षको ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को महिला के चंगुल से मुक्त कराया। घटना के समय विद्यालय की रसोइया साफ सफाई कर रही थी और एएनएम मंजू राय टीकाकरण कार्य करने के लिए आकर विद्यालय के शिक्षको का इंतजार कर रही थी। बिलंब से आने के बाबत हेडमास्टर उषा देवी का कहना है कि वे जिला मुख्यालय के समीप स्थित लखौवा गांव से आती हैं। सुबह बस छूट जाने के कारण विलंब से पहुंची है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला का कहना है कि वे क्षेत्र भ्रमण पर है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।