Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बनी शोला, पांच बीघा फसल राख

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बनी शोला, पांच बीघा फसल राख

जौनपुर धारा,खुटहन। उसरौली शहाबुद्दीनपुर गाँव में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी शोला बन पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल लील गयी। मौके पर जुटे तमाम किसान भी पानी उपलब्ध न होने के कारण तमाशबीन बने रहे। कुछ देर बाद डीजल इंजन चलाकर खेत तक पानी पहुंचाया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में लगभग डेढ़ लाख का अन्न और भूसा आग की भेंट चढ़ गया। गांव निवासी त्रिवेणी मिश्रा के खेत में लगे खंभे में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी देखते ही देखते विकराल रुप धर उनका 25 बिस्वा फसल, महेंद्र मिश्रा का 10 बिस्वा, प्रमिला देवी का 10 विस्वा, कमला का 4विस्वा, भगौती यादव का दो बीघा, उमाशंकर सिंह का 5 विस्वा, विजय प्रताप सिंह का 10 बिस्वा फसल को आगोश में ले लिया। लेखपाल अभिषेक सिंह घटनास्थल पर पहुंच क्षति का आकलन किया।