Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़कों पर नही होगी ईद की नमाज : उपजिलाधिकारी

सड़कों पर नही होगी ईद की नमाज : उपजिलाधिकारी

अशांति फैलाने वालों पर सख्ती से निपटेगी पुलिस : क्षेत्रधिकारी

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली परिसर में ईद व अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर शांति समिति की बैठक उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सड़कों पर ईद की नमाज नहीं होगा। मस्जिद में नमाज करें, ईद त्योहार सौहार्द का प्रतीक है। लिहाजा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें। त्योहार में किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था रहेगा। वहीं राम नवमी पर्व पर पराम्परागत ढंग से मनाने की अपील किया गया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन सभी धर्मों और त्योहार का सम्मान करती है। प्रशासन सभी त्योहार जैसे ईद, राम नवमी, और अम्बेडकर जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। एक सभासद ने नगर के कई होटलों में देह व्यापार का मुद्दा उठाया। जिस पर सीओ ने कहा कि त्योहार बाद नगर के सभी होटलों की जांच पड़ताल की जाएगी। अगर कोई होटल देह व्यापार में लिप्त पाया गया तो कठोर कार्यवाई की जाएगी। सबरहद निवासी एक युवक द्वारा बेगुनाहों पर शांति भंग में चालान का बात कही गयी। सीओ ने आश्वस्त किया कि ऐसा हुआ है तो जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के अवसर पर साफ सफाई और पानी की समस्या न हो इस पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा जल आपूर्ति, चूने का छिड़काव और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रहेगी। किसी भी नागरिक को त्योहार पर किसी तरह की कोई समस्या नही होने दिया जाएगा। अम्बेडकर जयंती और नवमी पर निकलने वालें जुलूसों पर सीओ ने शख्त हिदायत देते हुए कहा की डीजे की ऊंचाई व आवाज मानक से अधिक होने पर डीजे संचालक पर कार्यवाई की जाएगी। वहीं ईद पर सभी मस्जिदों में नमाज़ सिर्फ मस्जिद परिसर में ही अदा कराएं सड़कों पर नमाज़ पढ़ने वालों पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, भुवनेश्वर मोदनवाल, महफूज़ आलम, मौलाना साकिब, मुस्तकीम अहमद, गणेश चौहान, सिकंदर साहू धीरज पाटिल वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, अक्षत अग्रहरि, श्रेयांश गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।