Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की उपस्थिति में कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का रेन्डमाइजेशन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से दिया जाएगा। उक्त से सम्बंिधत नियुक्ति आदेश निर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण/मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।