Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी के दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

शादी के दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनी गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव में बाजार से सामान लेकर घर लौटते समय पीछे से ठेले की टक्कर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी मौके पर परिजन पहुंचकर टेंपो से जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं दूसरे का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार भैंसनी गांव सुभाष गौतम पुत्र धीरज गौतम (24)  की शादी 14 मई को बारात खुटहन क्षेत्र के धमौर में जानी थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। देर शाम धीरज गांव से दो किलोमीटर मल्हनी से सामान की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। गृह गांव के पास ही बाइक आगे चल रहे ठेले से टकरा गई। बाइक सहित गिरने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग जीवित होने की आस में आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर लगते ही घर के साथ ही कन्या पक्ष के यहां भी कोहराम मच गया। धीरज कुछ वर्षों पूर्व लुधियाना (पंजाब) में खराद फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके विवाह को लेकर पूरा परिवार बहुत ही उत्साहित था। अधिकतर नात-रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने आ चुके थे।