― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीबीएसई का परिणाम घोषित, छात्राओं का रहा दबदबा

सीबीएसई का परिणाम घोषित, छात्राओं का रहा दबदबा

  • हाईस्कूल व इण्टर में टॉपर रहे सेंट पैट्रिक के छात्र वहीं उमानाथ सिंह की सौम्या रही सेकेण्ड टॉपर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा हाईस्कूल और इण्टमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल और इण्टर के आये परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। सुबह से ही छात्रों के दिल की धड़कने तेज रही। रिजल्ट घोषित होते ही नगर के विभिन्न साइबर कैफे और फोन द्वारा परीक्षाफल जानने के लिए जहां छात्र आतुर दिखे वहीं इनके परिजन भी परीक्षाफल को लेकर गंभीर दिखे। अपने-अपने परिणाम देखकर कोई संतुष्ट दिखा तो किसी में निराशा दिखी। अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को स्कूल प्रबन्धन व परिजनों की ओर से आशीर्वाद मिला और मुंह भी मीठा कराया गया।

शंकरगंज महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं के छात्र अरिहंत पाण्डेय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया वहीं शशांक जायसवाल ने 94 व भूमि पाण्डेय ने 94 अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट के परिणाम में सौम्या सिंह ने मानविकी विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में प्रथम तथा जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में प्राची सिंह ने मानविकी विज्ञान वर्ग में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अनुष्का मिश्रा ने वाणिज्य वर्ग में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज के प्रबन्धक इं. शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डा. बु्रनो व उपप्रधानाचार्य कृष्णा कुमार यादव ने सभी सफल छात्रों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोपहर बाद कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के 10वीं के छात्र शौर्यवर्धन श्रीवास्तव ने विद्यालय में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अवनीश कुमार सरोज ने 95 प्रतिशत तथा हर्षित जायसवाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 12वीं (गणित वर्ग) के छात्र रिषभ यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अकर्ष गुप्ता (बायो वर्ग) व आदर्श राय (वाणिज्य वर्ग) के छात्र क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रूचि शर्मा ने छात्रों के शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई देकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के हाईस्कूल परीक्षा फल में प्रभात मौर्या ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया वहीं साक्षी सिंह ने 93.4 तथा हिमांशु उपाध्याय ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट के परीक्षाफल में जूही कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया वहीं रूचि आर्या ने 90 तथा प्रकृति सिंह ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबन्धक डा. सीडी सिंह व संचालिका डा. चंद्रकला सिंह ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

सिद्दीकपुर स्थित माँ दुर्गा जी सी.से. विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा में अभिनव सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा उन्नति सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में अमन यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित बिन्द ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आशी साहू ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य एके सिंह, उपप्रधानाचार्य पलकधारी सिंह ने छात्रों के सफल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के हाईस्कूल परीक्षाफल में यशस्वी यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरा स्थान कार्तिक कृष्णा पाण्डेय ने 96.8 व मोहम्मद अफ्फान ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्रीया यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान वेदान्त सिंह ने 96.4 प्रतिशत तथा देवांश सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी जोसफ, उपप्रधानाचार्य सिस्टर बीना, प्रबन्धक सिस्टर रीटा, कोवार्डिनेटर सुधा विश्वकर्मा, शिक्षक राकेश उपाध्याय, अनीता ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share Now...